हल्द्वानी में स्कूटी में प्रतिबंधित पॉलीथीन को बेच रही महिला को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, काटा चालान

खबर शेयर करें

Police caught red handed woman selling banned polythene in scooty in Haldwani, challaned

समाचार सच, हल्द्वानी। मंगल पड़ाव बाजार क्षेत्र में एक महिला अवैध तरीके से स्कूटी में प्रतिबंधित पॉलिथीन सब्जी मंडी व बाजार क्षेत्र के दुकानदारों बेचती थी। जिसे नगर निगम की टीम ने रंगे हाथ पॉलीथीन बेचते पकड़ लिया पूछताछ में महिला के द्वारा बताये गये लाइन नं. 1 स्थित गोदाम पर छापा मारा साथ ही एक दुकान से टीम ने पॉलीथीन बरामद की। टीम ने महिला व दुकानदार का पांच – पांच हजार का चालान काटा।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा निदेशालय विवाद से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि उनको काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि बद्रीपुरा निवासी एक महिला पिछले कई सालों से प्रतिबंधित पॉलीथीन को मंगल पड़ाव और बाजार क्षेत्र में बेचने का काम स्कूटी के जरिए कर रही है। जिसपर शिकंजा कसते हुए आज उसे रंगे हाथ पॉलीथीन बेचते पकड़ लिया, जिसपर महिला को थाने लाया गया जहां पर उससे पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह प्रतिबंधित पॉलिथीन कहां से लाती है और किन-किन दुकानदारों को बेचती है साथ ही महिला द्वारा बताये गये गोदाम पर भी छापा मारा लेकिन वहां पर पॉलीथीन बरामद नहीं हुई साथ ही जिस स्कूटी के जरिए महिला प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचती है उसको भी सील करने की कार्यवाही की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440