चोरी की योजना बनाते तीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ज्वैलर्स की दुकान के ताले तोड़ने की योजना बना रहे तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर आरटीओ रोड चौकी पुलिस रात में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस टीम को गैस गोदाम रोड में एक दुकान के बेसमेंट में हल्की रोशनी दिखी। इस पर शक के आधार पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो वहां तीन युवक संदिग्धावस्था में खड़े दिखे। इस पर पुलिस कर्मियों ने पास जाकर उनसे पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बातें बनाने लगे। तलाशी में तीनों के पास से पुलिस को 2 आलानकब, चाबी के गुच्छे, पेचकश समेत चोरी में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरण बरामद हुए। इस पर तीनों अभियुक्तों जितेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र दिनेश चन्द्र, त्रिलोक सिंह मेहरा उर्फ रोहित पुत्र पान सिंह निवासी कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढुंगा व प्रेम सिंह देवका पुत्र सुक्खी लाल देवका निवासी अन्नपूर्णा विहार आरटीओ रोड को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह आरटीओ रोड में एक सुनार की दुकान के ताले तोड़ने की फिराक में था। लेकिन वह सड़क में वाहनों की आवाजाही होने के चलते अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाये। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   माघ पूर्णिमा पर 9 घंटे तक भद्रा का प्रभाव, जानें पूजा-स्नान का शुभ समय

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440