समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने पानी की मोटर के साथ दो चोरों को धर दबोचा, जिनके खिलाफ सम्बन्धित धारा में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
बनभलूपुरा एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मोहम्मदी चौक इन्द्रानगर निवासी शुभम पाल के घर से चोरों ने बीती 12 अगस्त को पानी की मोटर चोरी हो गई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी गई। इधर मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हाथ सफलता लग गई। पुलिस ने दो चोरों को स्लाटर हाउस के पास से उस समय दबोच लिया, जब वह मोटर बेचने की फिराक में थे। पकड़े गये चोरों ने अपने नाम फारूख पुत्र फय्याज व जावेद पुत्र साजिद मोहम्मदी चौक इन्द्रानगर बताये हैं। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440




