पुलिस ने चैकिंग के दौरान कार से बरामद किए 1.30 लाख

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद टिहरी गढ़वाल में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान अधिक मात्रा में नगदी व प्रलोभन सामग्री परिवहन करने वाले संदिग्धों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मुनिकीरेती के भद्रकाली चेक पोस्ट पर चुनाव आयोग की सर्विलांस टीम और पुलिस ने एक वाहन से 1.30 लाख रुपए बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला! बीकेटीसी का बड़ा एक्शन, प्रमोद नौटियाल सस्पेंड… जांच में मिले अनियमितता के संकेत

थाना मुनिकीरेती पुलिस व एसएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में भद्रकाली बैरियर पर वैगन-आर कार को चेक किया गया। उसमें सवार मुर्तजा पुत्र आबिद भाई निवासी भवानी मंडी जिला झाला वार्ड राजस्थान के कब्जे से 1,30,000 रूपये बरामद किए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत उक्त धनराशि के सम्बंध में एसएसटी टीम प्रभारी सुखपाल सिंह बिष्ट ने पूछताछ की तो कोई संतोषजनक उत्तर न दे पाने के कारण उक्त धनराशि को जब्त किया गया। जिसे राजकोष में जमा कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम के दान पर बड़ा एक्शन! धामी सरकार ने बैठाई हाई लेवल जांच, 15 दिन में आएगी पूरी सच्चाई
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440