कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के खिलाफ पुलिस में तहरीर, जानने को पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मनोज पटवाल ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई है। मनोज पटवाल ने नेहरू कॉलोनी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ बार-बार मीडिया एवं सोशल मीडिया में आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा गिराने का काम कर रहे हैं। जनता के बीच मंत्री की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। मनोज पटवाल ने कहा कि चमोली के प्रभारी मंत्री होने के नाते बीकेटीसी के सदस्य ने शिकायत की है तो इसमें बुरा क्या है। प्रभारी मंत्री होने के नाते घपले घोटालों का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना राजनेता की प्राथमिकताओं में होना चाहिए। उधर, नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि शिकायत आई है। शिकायकर्ता को बता दिया गया है कि सिविल का मामला है। वे उचित फोरम में अपनी बात रखें।

यह भी पढ़ें -   चौथा बड़ा मंगल 2026: श्रद्धा और नियम से पूजा करने पर भय, संकट, रोग और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440