समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में शहरी क्षेत्रों के साथ ही दुर्गम वन क्षेत्रों में भी नैनीताल पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी, पीरुमदारा के घने जंगलों में अवैध कच्ची शराब की भट्टिया तोड़कर पुलिस ने लगभग 3200 लीटर लाहन किया नष्ट।
एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशे के जाल का जड़ से खात्मा करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को चौकी प्रभारी पीरूमदारा राजेश जोशी द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के थारी जंगल मे चेकिंग व कांबिंग की गई इस दौरान उन्होंने अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब बनाने वाली भट्टियों को तोड़ा गया। साथ ही लगभग 3200 लीटर लाहन भी नष्ट किया गया।
सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम कॉस्टे0 राजेश सिंह, परमिंदर सिंह, कविंद्र सिंह, विनोद कुमार मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



