देहरादून में पुलिस मुठभेड़ः 10 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के देहरादून थाना प्रेमनगर क्षेत्र में सिंहनीवाला में पुलिस चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर शेरपुर निर्माणाधीन हाईवे के पास मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, देर रात थाना प्रेमनगर की चौकी झाझरा पुलिस सिंहनीवाला में वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए सहसपुर की तरफ भागा। पुलिस ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया और जनपद की सीमाओं को सील कर सभी चेक पोस्टों पर अलर्ट जारी कर दिया।

बदमाश को शेरपुर के पास रोकने की कोशिश में मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा राउंड और एक डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -   भाजपा की बड़ी बैठक से पहले हल्द्वानी में गणेश पूजन और भूमि पूजन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लिया तैयारियों का जायजा

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान युसुफ के रूप में हुई है, जो थाना प्रेमनगर में 10 हजार रुपए के इनामी और गौकशी के मामले में वांछित है। उसके खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस बदमाश के अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा धरना! राहुल गांधी के बयान पर जमकर बरसे भाजपा नेता
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440