पूर्व सैनिक पर गोली चलाने वाले अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व सैनिक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने घटनास्थल पहुंची। जहां से पुलिस को कुछ जानकारियां मिली हैं। बता दें कि बीती रात तुलाराम पोस्ट अर्जुनपुर निवासी पूर्व सैनिक कौस्तुबानंद शर्मा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में घायल की पत्नी ममता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर घटना के बावत जानकारी जुटाने के लिए आज पुलिस ने पुनः घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल के समीप ही ढ़ाबा चलाने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि देर रात कार में सवार तीन लोग काफी देर तक आस-पास टहल रहे थे। पूछने पर उनकी उससे नोंकझोंक भी हुई। तीनों लालकुआं की तरफ से आये और उसी तरफ वापस चल दिये। इसके अलावा पुलिस ने घटना के बारे में अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 24 जुलाई 2026, शुक्रवार जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440