पुलिस को घर पर ऐश करता हुआ मिला जिलाबदर अपराधी

खबर शेयर करें

Police found District Badar criminal enjoying at home

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने किया था जिलाबदर लेकिन बदमाश घर में ऐशोआराम करता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने व अवांछित तत्वों की धरपकड़ को लेकर बीती रात क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर अपराधी राजू सागर पुत्र स्व. रामकुमार निवासी ग्राम नाथुपुर पाडली, लामाचौड़ जिलाबदर होने के बाद भी वह अपने घर पर मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी के घर पहुंच गई। जहां से उन्होंने जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   अगली पीढ़ी के लिए हरित संकल्प: डॉ. आशुतोष पन्त ने पौधारोपण व जागरूकता अभियान चलाया

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440