पुलिस ने वापिस दिलाई ठगी की रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। साइबर सेल टीम ने साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी का शिकार हुए लोगों को उनकी रकम वापस दिलाई है। डेढ़ लाख की रकम मिलने से साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस से मिल जानकारी के अनुसार दरवान सिंह राठौर रिटायर्ड सूबेदार मेजर निवासी हिम्मतपुर मल्ला मुखानी ने साईबर क्राईम सैल को 3 जुलाई को सूचना दी कि उसके द्वारा गूगल पे पर किये गए ट्रांजक्शन फेल होने पर कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर गूगल से निकाल कर उनके द्वारा बताई गई प्रोसेस की तो उनके खाते से 50 हजार रूपए की नगदी साइबर ठग द्वारा निकाल ली गई। सूचना मिलते ही साइबर सेल भी सक्रिय हो गया और पीड़ित के खातों की ट्रांजेक्शन डिटेल लेकर ठगी गई रकम को ब्लाक करवा दिया। वहीं हाथीखाल निवासी मनोज कांडपाल भी ठगी का शिकार हो गए। साइबर सेल ने भी उनसे ठगी गई 5500 रूपए की नगदी वापस दिलाई। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वह किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें। किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी शेयर ना करें, अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो वह थाना व साईबर सैल के मो0न0- 8171200003 पर या टोल फ्री नं0 155260 पर सूचना दें। टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल सुधीर कुमार, एसआई मौ. युनुस, एसआई उमेश सिह रजवार, कां. अरविंद बिष्ट, सुरेश चन्द, अशोक रावत, उमेश सती शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440