पुलिस ने महिला सुरक्षा हेतु महिलाओं का कराया गया गौरा शक्ति एप में रजिस्ट्रेशन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर सभी प्रभारी पुलिस अधिकारियों और महिला हेल्पलाइन प्रभारी को गौरा शक्ति मॉड्यूल का प्रचार प्रसार करने, स्थानीय महिलाओं से मॉड्यूल में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाए जाने और अपराधों की रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में आज शुक्रवार को उ0नि0 सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन हल्द्वानी व टीम द्वारा महिला व बाल विकास विभाग के प्रभारी/टीम के समन्वय से नगर निगम सभागार में महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सुपरवाइजरों को गौरा शक्ति मॉड्यूल के अंतर्गत त्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड करवाया गया।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

सभी को ऐप में निहित गौराशक्ति की विस्तृत जानकारी दी गई व रजिस्ट्रेशन करवाए गए। सभी महिलाओं से अपने परिजनों और मित्रों के मध्य इन महत्वपूर्ण सुविधाओं व ऐप को अधिक से अधिक डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील भी की गई जिससे कि समाज में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

Police got women registered in Gaura Shakti app for women’s safety

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440