हल्द्वानी व रुद्रपुर में पुलिस ने लाठी से ज़िद्दी जनता को पढ़ाया पाठ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/रुद्रपुर। लॉक डाउन के चलते उत्तराखण्ड की मित्र पुलिस लठमार एक्शन में दिखाई दी। मंगलवार को छूट अवधि के समाप्त हो जाने के बाद जब ज़िद्दी जनता नहीं मानी तो हारकर पुलिस को उन्हें लाठी के सहारे पाठ पढ़ाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को उत्तराखण्ड में लॉक डाउन के चलते सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक आवश्यक सामग्री की खरीददारी को जनता को छूट दी गयी थी।
हल्द्वानी के मंगलपड़ाव सब्जीमण्डी में भारी भीड़ थी। लेकिन जब छूट अवधि के उपरान्त पुलिस द्वारा उन्हें बार-बार घर वापस जाने को कहा गया लेकिन वे नहीं माने। बाद में मजबूर होकर क्षेत्र की पुलिस कर्मियों को ज़िद्दी जनता व दुकानदारों पर लाठियां चलानी पड़ी और उन्हें खदेड़ कर घर भेजा।

इधर रुद्रपुर में भी लाख मना करने के बाबजूद जनता पर अब पुलिस ने बल का प्रयोग किया। जहां जनपद में अभी तक 11 लोगो पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है तो वही लॉकडाउन का पालन ना करने पर 15 निजी वाहनों को सीज कर किया गया हैं। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने निमयों का उलंघन करने वाली महिला को भी नहीं बख्शा। जमकर लाठी फटकारी। साथ ही पुलिस पर कुछ लोग रौब झाड़ते नज़र आये हैं। ऐसे लोगो पर पुलिस ने जमकर लाठी फटकारी हैं। साथ ही उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है और हवालात में बैठा दिया है। इस दौरान डॉक्टरों का बहाना लेकर सड़कों पर घूम रहे थे उनसे मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440