पुलिस ने पाठशाला के माध्यम से स्कूली छात्र- छात्राओं को किया जागरूक, दी महत्वपूर्ण जानकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में लगातार क्षेत्र में चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज बुधवार को सीओ भवाली नितिन लोहनी द्वारा सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवलचौड में पुलिस की पाठशाला में छात्र- छात्राओं को साईबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचने की महत्वपूर्ण जानकारी देकर उनको जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों में हो रही वृद्धि के कारण हमें सतर्क रहने तथा किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करने व अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार नम्बर, निजी फोटोग्राफ, ओ0टी0पी0 आदि साझा नहीं करने चाहिए साथ ही साईबर फ्रॉड हो जाने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करने के बारे में भी अवगत कराया। इसके अतिरिक्त सभी को उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौरा शक्ति मॉड्यूल की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में विकास पर वन नियमों का ब्रेक, राज्य ने केंद्र से मांगी राहत

यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगों को वाहन न चलाने की हिदायत दी गई तथा ट्रैफिक आई एप की भी जानकारी दी गई। बताए गए उपरोक्त विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी को अपने मित्रों और परिजनों से सांझा करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में मंदिर चोरी का खुलासा, सीसीटीवी से पकड़ाया आरोपी, मूर्तियां-घंटियां बरामद
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440