समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड में बच्चों से मंगाई जा रही भिक्षा, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम और उनको अपराध में संलिप्त होने से रोकने एवं उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किये जाने हेतु पुलिस विभाग आगामी एक मार्च से ‘ऑपरेशन मुक्ति’ अभियान शुरूआत हो गयी है। इस अभियान को 31 मार्च तक राज्य के सभी जनपदों व रेलवे थाना क्षेत्रों में इसे संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को एसएसपी0 प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा निर्देशन में एस0पी0सिटी हल्द्वानी/नोडल अधिकारी प्रकाश चन्द्र द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में सभी स्टेकहॉल्डरों एवं पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति टीम के साथ अभियान की शुरूआत की गयी। Operation Mukti Abhiyan
अभियान की थीम- “भिक्षा नही शिक्षा दें“ एक बच्चे को शिक्षित करने में सहायता रखी गई है। एस0पी0सिटी द्वारा सभी टीमों एवं स्टेक हॉल्डर संस्थाओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में नैनीताल पुलिस द्वारा अभियान में 150 बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर स्कूलों में दाखिला कराकर शिक्षा देने की दिशा में बढ चढकर कार्य किया गया। जिस दिशा में इस वर्ष भी भरसक प्रयास करते हुए सार्थक परिणाम हासिल किये जायें।
अभियान को 02 चरणों में चलाया जायेगा। प्रथम चरण में 15 मार्च तक भिक्षावृत्ति, कूड़ा बिनने व अन्य कार्यों में लिप्त बच्चों का सत्यापन/चिन्हिकरण कर बच्चों व उनके परिवारों का डाटा तैयार किया जायेगा तथा स्कूलों में दाखिला कराया जायेगा। जबकि द्वितीय चरण 16 से 31 मार्च तक सभी स्कूल/कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों, महत्वपूर्ण चौराहों, सिनमाघरों, बस व रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थानों आदि स्थानों पर बच्चों को भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध मे रैली, बैनर पोस्टर, नुक्कड नाटक, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जायेगा तथा एन्फोर्समैन्ट की कार्यवाही भी की जायेगा।
इसके साथ ही जनपद में बच्चों की सुरक्षा एवं पुर्नवास हेतु स्थापित विभागों एवं एन0जी0ओ0 का सहयोग लेकर अभियान को सफल बनाया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं, प्रेम राम विश्वकर्मा टीम प्रभारी ऑपरेशन मुक्ति व टीम, धरोहर बाल आश्रय गृह हल्द्वानी, वीरांगना बाल आश्रय गृह हल्द्वानी, हैल्पिन एण्ड फाउण्डेशन व अन्य एन0जी0ओ0 उपस्थित रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



