समाचार सच, हल्द्वानी। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्दनजर नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब व नशाखोरी अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने एक खण्डहर से 10 पेटी अवैध शराब के साथ हत्थे एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
मुखानी थाना पुलिस के अनुसार बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि आनन्दपुर कैमिकल फैक्ट्री के पास खंडहर में अवैध शराब एकत्रित की गई है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वहां छापा मार दिया। जहां से पुलिस को 7 पेटी अंग्रेजी व 3 पेटी देशी शराब बरामद हुई। इस पर तस्कर सुजल टम्टा पुत्र जगदीश टम्टा निवासी नारायण नगर बिठौरिया नंबर 1 कुसुमखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



