पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, चाची से खरीदकर लाया था स्मैक

खबर शेयर करें

Police arrested a young man with smack, he had bought the smack from his aunt.

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया युवक ने बताया कि वह चाची से खरीदकर स्मैक लाया था जिसे वह महंगे दामों में बेचता था। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है पुलिस आए दिन मादक पदार्थ बेचने वालों को सलाखों के पीछे भेज रही है पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान हजारों रुपए की स्मैक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -   पुदीना का पानी ठंडक ही नहीं बल्कि पाचन सुधारने, थकान कम करने और त्वचा को फ्रेश रखने में भी मदद करता है

मुखानी थाना पुलिस बीती रात गैस गोदाम रोड गायत्री नगर फेस 2 नीम के पेड़ के पास गश्त कर रहे थे। तभी एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। जिसके पास से 34 ग्राम स्मैक बरामद हुए पुलिस को उसने अपना नाम मोहित कांडपाल पुत्र नवीन चंद्र कांडपाल निवासी कुसुम खेड़ा गैस गोदाम रोड हरिपुर नायक गांधी फार्म बताया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह स्मैक राजपुरा निवासी महिला चाची से खरीदी हैं। जिसे वे महंगे दामों पर बेचता है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि चाची को भी जल्द अपनी गिरफ्त में लेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440