पुलिस टीम ने फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

खबर शेयर करें

Police team arrested absconding warranty accused, sent to jail

समाचार सच, हल्द्वानी। हीरानगर पुलिस चौकी ने लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   वुड्लैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को कोतवाल हरेंद्र चौधरी द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु गठित पुलिस टीम हीरानगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, हे0 कॉन्स्टेबल पूरन मेहरा के द्वारा एनबीडब्ल्यू एक्ट में दर्ज मामले के वारण्टी अभियुक्त प्रेम सिंह मेहरा पुत्र बहादुर सिंह मेहरा निवासी बमौरी तल्ली खाम बन्दोबस्ती को मुखबिर की सूचना पर जोशी कालोनी खडिया फैक्ट्री सिंथिया स्कूल के पास से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440