पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं बचाव के दिए सुझाव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के संबंध में जनता को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत शनिवार को थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक निशु गौतम के द्वारा बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग कालाढूंगी में महिला सुरक्षा/ यातायात सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव के दृष्टिगत निम्न बिंदु पर स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरुक करने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें -   ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरे उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे

उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों तथा उन अपराधों से बचाव व कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया साथ ही उत्तराखंड पुलिस ऐप गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराये जाने व महिलाओं के लिए ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी के साथ-साथ जागरूक भी किया गया। महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होने पर तत्काल डायल 112 में सूचना देने के बारे में भी बताया। वहीं
यातायात ट्रैफिक नियमों से अवगत कराते हुए सभी को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु अपील की गई।
वर्तमान समय में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति को रोकने एवं नशे पर अंकुश लगाये जाने तथा पुलिस का सहयोग करते हुए किसी भी प्रकार की गतिविधियां देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई तथा बचाव के संबंध में किसी को भी अपनी बैंक डिटेल,ओटीपी शेयर न करने, अज्ञात फर्जी नंबरों से आने वाले फोन कॉल से सावधान रहने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें -   गौला पार्किंग क्षेत्र में सट्टा खेलते एक व्यक्ति गिरफ्तार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440