पुलिस से लगाई पुत्र के सकुशल बरामदगी की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पिता ने पुलिस से पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा सौंपी गुमशुदगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।
जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी चन्द्रपाल मौर्य द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र नरेश पाल मौर्या बीती 8 जनवरी को मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी के समीप स्थित नर्सरी में गया था। जहां से वह बिना बताये कहीं चला गया। उनके द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंततः उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पीड़ित द्वारा पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर सौंप पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ओखलकांडा की बहनों के लिए रक्षाबंधन की मुफ्त बस यात्रा बनी सपना, क्षेत्र में रोडवेज सेवा ही नहीं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440