
समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटने को लेकर सोशल मीडिया में प्रसारित किए जा रहे वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भ्रातक तथ्य वाले पोस्टों पर ध्यान न देने की अपील की है।
बता दें कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में हैदराबाद का रहने वाला ये युवक बनभूलपुरा में मृतकों के परिजनों को रुपये बांट रहा था। मामले में विदेशों से फंडिंग की आशंका है। इंस्टाग्राम आईडी पर युवक ने बनभूलपुरा उपद्रव में मारे गए लोगों की मदद को रुपये जमा करने के लिए बार कोड शेयर किया था। युवक ने नौ फरवरी को पहला पोस्ट जारी किया था। इसके बाद एक्शन व रिएक्शन समेत कई पोस्ट कर चुका है। बनभूलपुरा में मुस्लिम समुदाय के लोगों को रुपये बांटने का वीडियो सलमान ने खुद अपनी इंस्टाग्राम आइडी पर अपलोड किया है। वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया और बाद में छोड़ दिया। सलमान ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वो बनभूलपुरा पहुंचकर कई महिलाओं को रुपये देता नजर आ रहा है।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जिसमें कथित एनजीओ के एक युवक द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटने का प्रसारण किया जा रहा है। पुलिस एनजीओ के अकाउंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, पैन नंबर की जांच कर रही है। आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है। जिसके जरिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हैदराबाद यूथ क्रेज एनजीओ को दान देने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उक्त एनजीओ के खाते एवं रजिस्ट्रेशन नंबर जब्त करने की कार्यवाही की जा रही है। दंगाइयों का समर्थन करने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रामक तथ्य पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी से अनुरोध है कि ऐसे एनजीओ को किसी भी तरह से दान न दें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



