नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु पुलिस ने उठाये यह कदम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पुलिस ने नया प्रयोग धरातल उतारा है जिससे जल्द ही जाम से निजात मिलेगी। पुलिस ने बाहर से आने वाली बसों का रूट निर्धारित कर दिया है। इतना ही नहीं मुख्य मार्ग पर इंटरसिटी बसें भी खड़ी नहीं होने दी जाएंगी।
यातायात निरीक्षक राजेश मेहरा ने बताया कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए रोडवेज, केमू की बसों का रूट तय किया गया है। इसके तहत रोडवेज स्टेशन में बसें नैनीताल मुख्य मार्ग के गेट से ही प्रवेश करेंगी। जबकि रोडवेज स्टेशन से निकलने वाली बसों का रूट निर्धारण किया गया है। मुरादाबाद, दिल्ली, रामपुर को जाने वाली बसें तिकोनिया होते हुए गंतव्य को रवाना होंगी। जबकि बरेली को जाने वाली बसें स्टेशन रोड होते हुए चोरगलिया रोड होकर गौला बाईपास से गंतव्य को जाएंगी। इसके अलावा केमू की बसें अब रोडवेज स्टेशन परिसर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगी। केमू की बसें वर्कशॉप लाइन से तिकोनिया होते हुए पर्वतीय क्षेत्रों को रवाना होंगी। रोडवेज गेट व तहसील के आस-पास इंटरसिटी बसें भी खड़ी नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य नगर को जाम से निजात दिलाना है।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने नैनीताल हाईवे में तहसील के आगे लगाये गये डिवाईडरों को भी हटा दिया है। यहां डिवाईडर हटाने का कारण रात के समय वाहनों का दुर्घटनाग्रस्त होना रहा है। डिवाईडर हटने से सड़क भी चौड़ी होगी। इससे यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440