हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस रखेगी कड़ी नजर : एसएसपी पंकज भट्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। होली पर शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस पूरी तरह से नजर रखते हुए शिकंजा कसेगी। पुलिस विभाग की ओर से हुड़दंगियों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लिए पुलिस कार्रवाई के लिए जगह-जगह मौजूद रहेगी। साथ ही सीपीयू की टीम भी ऐसे लोगों पर अपनी पैनी नजर रखेगी। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशानुसार होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस सभी थाना पुलिस तथा सीपीयू द्वारा शराब पीकर हुडदंग और ओवर स्पीड में वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि होली के इस पर्व को शांति एवं सौहार्द से मनाएं। किसी को भी आपके द्वारा परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए और पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें -   84 करोड़ के मेगा डेयरी प्लांट का निरीक्षण, निदेशक बोले- समय पर पूरा करें निर्माण, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440