पुलिस का सख्त नाइट एक्शन, होटल, पीजी और सड़कों पर छापेमारी, हुड़दंगियों पर शिकंजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। शहर में बढ़ती अव्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए देहरादून पुलिस ने एक बार फिर नाइट स्ट्राइक अभियान तेज कर दिया है। खासकर वीकेंड पर होने वाली हुड़दंगबाजी को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने रविवार देर रात प्रेम नगर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई होटल, रिसॉर्ट और पीजी में छापेमारी की गई, जहां संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि प्रेम नगर थाना क्षेत्र में शाम होते ही अराजक तत्व सड़कों पर हंगामा करते हैं और होटल-रेस्टोरेंट में खुलेआम शराबखोरी होती है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पौंधा और बिधौली इलाकों में सघन अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी, पास में मिली शराब की बोतलें

रविवार शाम से शुरू हुआ यह अभियान देर रात तक जारी रहा। इस दौरान सड़क किनारे शराब पीते कई लोग पकड़े गए, वहीं कुछ होटल और रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोग भी मिले, जिनसे कड़ी पूछताछ की गई। पीजी में छापेमारी के दौरान भी कई लोग शराब पीते और शोर-शराबा करते पाए गए, जिन्हें मौके पर ही चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

पुलिस के इस अभियान में खास तौर पर पर्यटकों और क्षेत्र में रहने वाले छात्रों पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में बाहरी लोग आते हैं। कुछ लोगों की हरकतों के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसे रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

ऑपरेशन प्रहार और नाइट स्ट्राइक अभियान के तहत पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान गाड़ियों के अंदर शराब पीते लोग भी पकड़े गए, जिनके चालान काटे गए और कुछ वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440