उत्तराखण्ड में मतगणना से पहले गरमा गया सियासी माहौल, विधायक ममता राकेश ने दी आत्मदाह की धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। हरिद्वार जिले के भगवानपुर में नगर पंचायत चुनाव की मतगणना से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतगणना में गड़बड़ी की तैयारी की जा रही है। उन्होंने अपने समर्थकों को मतगणना स्थल पर जुटने का आह्वान किया और मीडिया से लोकतंत्र बचाने में सहयोग की अपील की है।

विधायक ममता राकेश ने कहा, ष्भगवानपुर नगर पंचायत चुनाव में प्रशासन ने बीजेपी के एजेंट के रूप में काम किया है। मतदान के दिन लोगों को वोट डालने से रोका गया और फर्जी वोटिंग कराई गई। अब मतगणना में भी गड़बड़ी की तैयारी की जा रही है। अगर ऐसा हुआ, तो मैं आत्मदाह कर लूंगी। पुलिस और प्रशासन को मुझसे होकर गुजरना पड़ेगा। पहली लाठी मैं खाऊंगी, लेकिन अपने किसी कार्यकर्ता या जनता पर आंच नहीं आने दूंगी।ष्

ममता राकेश ने आरोप लगाया कि प्रशासन कांग्रेस प्रत्याशी को जानबूझकर हराने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयुक्त पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उन्हें केवल मीडिया पर भरोसा है। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि मतगणना स्थल पर निगरानी रखी जाए और लोकतंत्र की रक्षा की जाए।

यह भी पढ़ें -   16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत: नदी किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव, बागेश्वर में शोक की लहर

23 जनवरी को मतदान के दौरान भगवानपुर कस्बे के बीडी इंटर कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र पर भी माहौल तनावपूर्ण हो गया था। लाइन में खड़ी महिलाओं पर पत्थर फेंके जाने के बाद हंगामा हो गया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।
इस घटना के बाद विधायक ममता राकेश अपने बेटे अभिषेक राकेश के साथ धरने पर बैठ गईं। धरने के दौरान वे फूट-फूटकर रो पड़ीं और दोबारा मतदान कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 4 नवंबर 2026, बुधवार | कार्तिक कृष्ण दशमी आज, कल रखा जाएगा एकादशी व्रत; जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

विधायक के इन बयानों और आरोपों ने भगवानपुर में चुनावी माहौल को और अधिक गरमा दिया है। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440