2027 से पहले सियासी भूचाल! 18 बड़े नेताओं की एंट्री का दावा, कांग्रेस ने बढ़ाया चुनावी पारा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बड़ा सियासी दावा करते हुए माहौल गरमा दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और जल्द ही 18 बड़े नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गोदियाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें जनता के असली मुद्दों से भटक चुकी हैं और केवल प्रचार-प्रसार में ही व्यस्त हैं।

यह भी पढ़ें -   CBSE मूल्यांकन प्रणाली पर उठे सवाल: दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, डिजिटल मार्किंग गड़बड़ियों की जांच की मांग

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर बोलते हुए गोदियाल ने केंद्र सरकार पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस कानून को लागू करने में जानबूझकर देरी की जा रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर है और भाजपा शासित राज्यों में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कराने के लिए ठोस पहल करेगी।

गोदियाल ने यह भी कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार के प्रति लोगों का भरोसा कमजोर पड़ रहा है और माहौल कांग्रेस के पक्ष में बनता दिख रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 13 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, मैदानी इलाकों में भी राहत के आसार

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों, खासकर बाघों के हमलों से लोग डरे हुए हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रही। उन्होंने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान प्रेस वार्ता में विधायक सुमित हृदयेश, हरीश चन्द्र दुर्गापाल, राहुल छिम्वाल और गोविन्द सिंह बिष्ट सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440