उत्तराखंड में सियासी हलचल तेजः 6 बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा, चुनाव से पहले बदलेगा समीकरण?

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हैं और चर्चा है कि विभिन्न दलों से जुड़े करीब आधा दर्जन प्रभावशाली नेता आज कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी भी पार्टी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आमतौर पर चुनाव से पहले नेताओं का झुकाव सत्तारूढ़ दल की ओर देखा जाता है, लेकिन इस बार स्थिति उलट नजर आ रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कई पूर्व विधायक, पूर्व मेयर और क्षेत्रीय स्तर के प्रभावशाली नेता कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें -   महिला मित्र बनी कातिल : पति और भांजे संग रची साजिश, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव खाई में फेंका

सूत्रों के मुताबिक, जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, वे राज्य की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों से जुड़े हुए हैं। इसे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीतिक ‘ग्राउंड सेटिंग’ के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी समय रहते अपने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय समीकरण साधने की दिशा में काम कर रही है।

गढ़वाल क्षेत्र से जिन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं, उनमें-घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, रुड़की से पूर्व मेयर गौरव गोयल बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ नेता भाजपा से जुड़े रहे हैं, जबकि कुछ निर्दलीय पृष्ठभूमि से आते हैं।

वहीं कुमाऊं क्षेत्र से भी तीन प्रमुख नेताओं के नाम चर्चा में हैं-भीमताल से पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी, सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल (बसपा), रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल (भाजपा) के नाम है। इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का बड़ा फैसला: 11 मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी, विकास कार्यों की करेंगे सीधी निगरानी

हाल के दिनों में कई विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद भी यदि यह सियासी बदलाव होता है, तो इसे राज्य की राजनीति में बड़ा संकेत माना जाएगा। खासतौर पर तब, जब चुनाव में अभी समय बाकी है।

फिलहाल कांग्रेस या संबंधित नेताओं की ओर से किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन यदि ये अटकलें सही साबित होती हैं, तो उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440