महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भेजा अश्लील मैसेज, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। महिला की इंस्टाग्राम पर पूर्व में भी फर्जी आईडी बनाई जा चुकी है। पीड़िता ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। रामपुर रोड निवासी महिला के अनुसार उसके नाम की फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर एक सख्श ने उसके फोटो अपलोड किये हैं। महिला का कहना है कि उसकी फर्जी आईडी चलाने वाला लोगों को मित्रता अनुरोध भेजकर उन्हें अश्लील मैसेज कर रहा है। इतना ही नहीं उसके नाम की पूर्व में भी इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई जा चुकी है। जिसकी शिकायत भी उसने पुलिस में की थी। बावजूद इसके उसके नाम की फेसबुक में फर्जी आईडी बना ली गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी का खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा अधूरा रहा, कहा- जल्द फिर आऊँगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440