मानसून सीजन से पहले आपदा से निपटने को हो पूरी हो तैयारियां : धन सिंह रावत

खबर शेयर करें

आपदा प्रबंधन मंत्री ने सर्किट हाउस में आपदा के संबंध में अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। मानसून सीजन से पहले आपदा से निपटने की विभागीय तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही सूखाग्रस्त क्षेत्रों का ससमय सर्वे कर लिया जाए। यह निर्देश आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बुधवार को सर्किट हाउस में आपदा के संबंध में बैठक लेते हुए दिए।

उन्होंने जिलाधिकारी को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में टोल फ्री नंबर के साथ-साथ अधिकारी का नाम अंकित कर होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए, ताकि आपदा की सूचना समय से मिल सके और राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने किसानों को ससमय राहत पहुंचाने के लिए कृषि अधिकारी को जनपद के सूखाग्रस्त क्षेत्रों का सर्वे करने के निर्देश दिये। जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगीरथी जोशी को पर्वतीय क्षेत्रों के पीएससी व सीएससी सेन्टरों के लिए अल्ट्रासाउन्ड मशीन, बैड, उपकरण आदि क्रय करने के निर्देश दिए। कहा आपदा के लिए टोल फ्री नम्बर 1070 जारी कर दिया गया है। जिसमें 24 घंटे आपदा के सम्बन्ध मे सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जायेगा, ताकि तत्काल टीम मौके पर पहुंचकर आपदा के कार्यों मे जुट सके। डॉ रावत ने कहा कि आपदा को देखते हुये सरकार द्वारा पिथौरागढ़ व गौचर में दो हैलीकाप्टर आपातकालीन स्थिति के लिए रखे जायेंगे। साथ ही कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत पर आपदा यूनिट स्थापित करने जा रही है। इन यूनिट मे स्थानीय व्यक्ति को रखा जायेगा। डॉ रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देेश दिये कि जनपद में जिन क्षेत्रों मे आग लगी है, वहां पर आग तुरन्त बुझाई जाए। बैठक में विधायक नवीन दुम्का, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजूलाल, उपजिलाधिकारी विवेक राय, अनुराग आर्य, ऋचा सिंह, एसई पीडब्लूडी अशोक कुमार, जलसंस्थान विशाल सक्सेना, उद्यान अधिकारी भावना जोशी के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 194 पाउच कच्ची शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440