उत्तराखण्ड में प्रधानाध्यापक और टीचर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में रिश्वत का एक और मामला सामने आया है। विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। इस बार राज्य के उधमसिंह नगर के सीआरसी काशीपुर ब्लॉक में तैनात प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत मामले की सूचना मिलते ही शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। दोनों काशीपुर के बांसखेड़कलां प्राइमरी स्कूल में तैनात है। दोनों अभिलेखों में पकड़ी कमी को उच्च स्तर पर न भेजने की एवज में रिश्वत मांग रहे थे। इधर विजिलेंस टीम दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ कुमाऊं हल्द्वानी ऑफिस ले आई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि विगत 8 फरवरी को भी विजिलेंस ने हल्द्वानी नगर निगम के जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें -   19 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र 2026, जानिए घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और जरूरी नियम

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) कार्यालय कुमाऊं हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उधमसिंह नगर के काशीपुर बासखेड़ा के राजकीय प्राइमरी पाठशाला में तैनात प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा और सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप ने उनसे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है. ये रिश्वत काशीपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट स्कूलों में चेकिंग के दौरान मेंटेन किए जाने वाले रजिस्टरों में पकड़ी गई कमियों को उच्च स्तर पर ना भेजने के एवज में मांगी गई है. इसमें उनका स्कूल भी शामिल है.

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में रिश्वतखोर JE रंगे हाथ गिरफ्तार: 80 हजार लेते ही विजिलेंस का छापा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

पूरे मामले की विजिलेंस द्वारा जांच पड़ताल की गई। मामला सही पाए जाने पर गुरुवार को विजिलेंस की टीम ने छापा मारते हुए प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा और सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप को शिकायतकर्ता से 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. इसके बाद विजिलेंस ने प्रदेश की जनता के लिए एक संदेश जारी किया।

रिश्वत की शिकायत के लिए यहां करें सम्पर्कः
सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 9456592300 पर संपर्क करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440