प्रियंका गांधी हल्द्वानी, खटीमा व श्रीनगर में आयोजित जनसभा में बोला मोदी सरकार पर हमला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/खटीमा/श्रीनगर। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखण्ड में कई जगहों पर जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशियों पक्ष में माहौल बनाया। शनिवार को हल्द्वानी, खटीमा व श्रीनगर में आयोजित उत्तराखंड स्वाभिमान रैली में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था की मोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है। पूरे देश की नीतियां सिर्फ दो उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो पीएम के दोस्त हैं। जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया जाता है। एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है? जनता की सेवा, उनका विकास। आज सभी भाजपा नेता आपके सीएम से लेकर देश के पीएम तक केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है। यहां पलायन ज्यादा है। यह तब होता है जब राज्य में नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं। आपके राज्य में सब कुछ है, हिमालय, प्रकृति, पर्यटन के अवसर है, लेकिन रोजगार नहीं। लोग नौकरी के लिए यहां से पलायन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हैडिंग एवं न्यूज बदलकर बनानी है - मूंगफली के छिलकों को फेंकने की जगह इन तरीकों से करें इस्तेमाल

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस ने प्रवासी श्रमिकों की मदद की और राजनीति करके देश भर में कोरोना फैलाया। वे सड़कों पर चल रहे थे, उनके लिए कोई सुविधा नहीं थी। क्या हम उन्हें ऐसे ही छोड़ देते? तब हम राजनीति नहीं कर रहे थे, अपना फर्ज निभा रहे थे।

यह भी पढ़ें -   किचन सिंक में पानी रूकने की वजह से हो रही है परेशानी तो बिना पलम्बर के पाएं तुरन्त निजात

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस जरूर सत्ता में आएगी, क्योंकि जनता भाजपा सरकार से थक चुकी है। मुख्यमंत्री को लोगों को बताना चाहिए कि वह महंगाई पर लगाम लगाने और रोजगार बढ़ाने के लिए क्या करने जा रहे हैं। वह महिलाओं के लिए क्या करने जा रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440