हैडिंग एवं न्यूज बदलकर बनानी है – मूंगफली के छिलकों को फेंकने की जगह इन तरीकों से करें इस्तेमाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, जानकारी डेस्क। मूंगफली के छिलकों को बच्चों के क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में भी काम में लाया जा सकता है। आप मूंगफली के छिलकों को कलर करके कई अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स व डिजाइन बना सकते हैं। यह कलरफुल मूंगफली के छिलके वाल आर्ट बन सकते हैं या बच्चों की क्रिएशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकते हैं।

मूंगफली खाना हम सभी को अच्छा लगता है। खासतौर से, ठंड के मौसम में हम सभी मूंगफली को छीलकर खाना पसंद करते हैं। अमूमन हम मूंगफली खा लेते हैं, लेकिन उसके छिलके को यूं ही फेंक देते हैं। जबकि मूंगफली के छिलके भी बेहद काम की चीज है। अगर आप चाहें तो मूंगफली के छिलकों को कई अलग-अलग तरीकों से काम में ला सकते हैं। मूंगफली के छिलके ना केवल आपके घर को सजाने में काम आ सकते हैं, बल्कि ये गार्डनिंग में भी मदद कर सकते हैं। बस जरूरत है कि आप मूंगफली के छिलकों को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मूंगफली के छिलकों को इस्तेमाल करने के कई अलग-अलग तरीकों के बारे में बता रहे हैं-


कम्पोस्ट बनाने में लें मदद

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 18 अगस्त 2026, मंगलवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

मूंगफली के छिलके कम्पोस्ट बनाने में काफी काम आ सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप मूंगफली के छिलकों को सब्जियों के छिलके के साथ मिलाइए। इससे कंपोस्ट का बैलेंस मेंटेन होता है। साथ ही, यह कंपोस्ट की स्मेल को भी कम करने में मददगार है। अगर आप कम्पोस्ट में मूंगफली के छिलकों को इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे थोड़ा क्रश करके ही इस्तेमाल करें। इससे कम्पोस्ट जल्दी बनेगा।

मूंगफली के छिलकों को बच्चों के क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में भी काम में लाया जा सकता है। आप मूंगफली के छिलकों को कलर करके कई अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स व डिजाइन बना सकते हैं। यह कलरफुल मूंगफली के छिलके वाल आर्ट बन सकते हैं या बच्चों की क्रिएशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में हाईवे के पास दिनदहाड़े घोड़े पर झपटा बाघ, आबादी में दहशत

बर्ड ट्रीट या फीडर बेस के रूप में करें इस्तेमाल
आप साफ व अनसाल्टेड मूंगफली के छिलकों को बर्ड ट्रीट या फीडर बेस के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे फिलर मैटीरियल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पक्षियों के लिए फीडिंग करना आसान हो जाता है।

नेचुरल स्क्रबर की तरह करें इस्तेमाल
मूंगफली के छिलके एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रबर साबित हो सकते हैं। बस आपको इन्हें क्रश करने की जरूरत है। इसके बाद आपके गंदे जूते, गार्डन टूल्स या हार्ड सरफेस को आसानी से साफ कर पाएंगे। यह एक इको-फ्रेंडली ऑप्शन है और इसमें आपको बेवजह पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है। (साभार: – मिताली जैन)

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440