सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, हेमंत ऋतु का आगमन; जानिए सभी 12 राशियों का भविष्य
समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। आज सोमवार, 16 नवंबर 2026 को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही सौरमान के अनुसार मार्गशीर्ष मास का आरंभ हो रहा है और हेमंत ऋतु का आगमन हो गया है। चंद्रमान के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और श्रवण नक्षत्र है। ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण माना जाता है। आज का दिन धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए विशेष महत्व रखता है।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: हेमंत
सूर्य राशि: वृश्चिक
सौर मास: मार्गशीर्ष
चंद्र मास: कार्तिक
पक्ष: शुक्ल
तिथि: सप्तमी
नक्षत्र: श्रवण
सूर्योदय: सुबह 6:42 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:14 बजे
राहुकाल: सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
विशेष: सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, हेमंत ऋतु का आरंभ
आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
♉ वृष राशि: रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
♊ मिथुन राशि: मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♋ कर्क राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, हालांकि संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह राशि: कोई विशेष लाभ मिल सकता है और रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या राशि: रुका हुआ धन मिलने के योग हैं और संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। रोजगार में बदलाव तथा अचानक यात्रा संभव है। व्यर्थ मानसिक तनाव लेने से बचें।
♎ तुला राशि: रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं और पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♏ वृश्चिक राशि: संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकता है।
♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।
♑ मकर राशि: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कोई विशेष लाभ मिलने के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारियों से विवाद से बचें।
♒ कुंभ राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है।
♓ मीन राशि: अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं।
प्रस्तुति:
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



