हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच का वार्षिकोत्सव, 51 रचनाकारों ने कविताओं से बांधा समां

खबर शेयर करें

देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे साहित्यकारों ने साझा कीं रचनाएं, अतिथियों और कवियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क।
साहित्य और काव्य की सृजनात्मक अभिव्यक्ति से सजे कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच का राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव हल्द्वानी के अतिथि रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार नरेश नाज द्वारा स्थापित इस मंच के आयोजन में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के 51 रचनाकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कवियों और साहित्यकारों ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय संरक्षक वीणा अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव सीमा शर्मा तथा आयोजक और उत्तराखंड कुमाऊं मंडल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पुष्प लता जोशी ‘पुष्पांजलि’ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों और रचनाकारों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।

कविताओं में दिखे जीवन के विविध रंग
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं राष्ट्रीय महासचिव सीमा शर्मा ने अपनी रचना के माध्यम से पद, प्रतिष्ठा और धन की क्षणभंगुरता तथा सौम्यता के महत्व को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि वीणा अग्रवाल ने बेटों को भी संस्कार सिखाने की आवश्यकता पर आधारित रचना प्रस्तुत की। वहीं, आयोजक डॉ. पुष्प लता जोशी ‘पुष्पांजलि’ ने अपनी कविता के माध्यम से समाज में बढ़ती अश्लीलता और शीलता के बदलते स्वरूप पर विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें -   भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस का अभियान शुरू, सुमित हृदयेश ने सरकार से मांगा जवाब

इस अवसर पर डॉ. विद्या सिंह, निशा गुप्ता, हेमा आर्या, सोनी यादव, सोनिया आर्या, राजकुमारी राजेश्वरी, आशा बुटोला, रेखा त्रिवेदी, नीलम नेगी, मीरा भारद्वाज, बबीता जोशी, डॉ. बिशना साह, बीना जोशी ‘शीतल’, माया गोस्वामी, दीक्षिता पंत, मीनाक्षी चावला, पारुल तिवारी, बीना जोशी ‘हर्षिता’, हेमा हर्बोला, गीता पाण्डे, कृष्णा शर्मा, तारा बोरा, संगीता साह, अमृता पाण्डे, विमलेश गोस्वामी, लता पंत, रंजना बिष्ट, अमिता शाह, सीमा मौर्य, अनुराधा पंत, स्नेह लता त्रिपाठी, कमला बिष्ट, डॉ. विनीता खाती, कमला उपाध्याय, सोनू उप्रेती, हेमा जोशी, मुन्नी पंत, शीतल कार्की, अनु पपनै, उमा तिवारी और गीता जोशी सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

यह भी पढ़ें -   गोपाष्टमी व्रत 17 नवंबर को, गौ माता की सेवा और संरक्षण का लें संकल्प

साहित्यकारों ने मिलकर सफल बनाया आयोजन
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन अनुराधा पंत और विमलेश गोस्वामी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में बिपिन चन्द्र पाण्डे, बीना जोशी, दीक्षिता पंत सहित अन्य सहयोगियों ने योगदान दिया।

वार्षिकोत्सव ने साहित्यकारों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा साझा करने और साहित्यिक संवाद का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रस्तुत कविताओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, जीवन मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440