घर से लापता हुई किशोरी का पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, गदरपुर डेस्क। ऊधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक किशोरी का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। किशोरी शनिवार रात अपने घर में सोई थी, लेकिन रविवार सुबह अचानक बिस्तर से गायब मिली। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर से दूर केलाखेड़ा क्षेत्र में उसका शव पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी गदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। शनिवार रात वह रोज की तरह घर में सोई थी। रविवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह अपने बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सुबह करीब 5:30 बजे केलाखेड़ा क्षेत्र में एक आम के पेड़ से किशोरी का शव लटका होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। घटनास्थल से लकड़ी का एक फट्टा भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल, ‘चलो कुछ अच्छा करें’ समिति ने बांटी पठन-पाठन सामग्री

इधर, किशोरी की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   बच्चों की मुस्कान में दिखता है देश का उज्ज्वल भविष्य, गुंजन तिवारी ने बच्चों संग मनाया बाल दिवस

इस संबंध में सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि किशोरी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल किशोरी की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440