छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्य
समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। आज रविवार, 15 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज सूर्य षष्ठी यानी छठ पूजा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर व्रती महिलाएं संतान की रक्षा, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं। छठ पूजा में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
शास्त्रों में सूर्य को जीवन, ऊर्जा और ऐश्वर्य का प्रमुख स्रोत माना गया है। छठ पर्व श्रद्धा, भक्ति और तप-साधना का अनुपम उदाहरण है। भारतीय वैदिक परंपरा में भगवान सूर्य की उपासना उदय और अस्त, दोनों समय की जाती है। यह पर्व संदेश देता है कि जीवन के अच्छे और कठिन, दोनों समय में ईश्वर की आराधना से आशा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।
आज का पंचांग
दिन: रविवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शरद
सूर्य राशि: तुला
मास: कार्तिक
पक्ष: शुक्ल
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
सूर्योदय: सुबह 6:41 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:14 बजे
राहुकाल: शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
विशेष: सूर्य षष्ठी व्रत (छठ पूजा)
आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता तथा नया कार्य शुरू करने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
♉ वृष राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है तथा रोजगार में बदलाव और अचानक यात्रा के योग बनेंगे।
♊ मिथुन राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशियां रहेंगी। रोजगार में बदलाव संभव है, लेकिन स्वास्थ्य और राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहें।
♋ कर्क राशि: मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, मानसिक शांति मिलेगी और मित्रों के सहयोग से स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह राशि: करियर संबंधी चिंता दूर हो सकती है और रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में संघर्ष संभव है। भगवान गणेश का स्मरण करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♍ कन्या राशि: पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता कम होगी। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
♎ तुला राशि: मानसिक तनाव कम होगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं और संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है।
♏ वृश्चिक राशि: कार्यों की व्यस्तता बढ़ेगी और अचानक धन लाभ हो सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा धार्मिक कार्यों में रुचि और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा विशेष सम्मान और राजनीतिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
♑ मकर राशि: मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के साथ भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू करने तथा करियर में अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
♒ कुंभ राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें और व्यर्थ यात्रा से बचें।
♓ मीन राशि: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन व्यर्थ के विवादों से बचें।
प्रस्तुति: डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



