समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के एक लग्जरी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। संयुक्त छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से 6 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि मैनेजर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और रिकॉर्ड रजिस्टर भी बरामद किए गए हैं। स्पा संचालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, तिकोनिया क्षेत्र स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स में संचालित एक लग्जरी स्पा सेंटर को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर की सूचना पर टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में अचानक छापा मारा। जांच के दौरान परिसर के अंदर अनैतिक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं।
कार्रवाई के दौरान 16 इस्तेमालशुदा और 4 पैकेट सीलबंद कंडोम, 4,320 रुपये नकद तथा दो एंट्री रजिस्टर बरामद किए गए। अधिकारियों ने मौके से 6 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकालकर काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
छापेमारी के दौरान एक महिला मैनेजर, एक कथित ग्राहक और दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। वहीं, सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर में ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



