महंगा पड़ा पुलिस को झूठी सूचना देना, किया चालान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। कार सवार से रकम गायब होने की सूचना देना चालक को ही महंगा पड़ गया। जांच में मामला झूठा मिलने पर पुलिस ने चालक का चालान कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की प्रातः करीब 11 बजे हल्द्वानी निवासी मोहित कुमार कोतवाली पहुंचा। जहां उसने पुलिस को बताया कि रोडवेज स्टेशन के समीप खड़ी उसकी कार से डेढ़ लाख की रकम गायब हो गई है। इस रकम को वह रूद्रपुर से लेकर आया था। कोविड कर्फ्यू के बीच रोडवेज स्टेशन के समीप वारदात की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगालनी शुरू कर दी। लेकिन इसमें कार से नगदी उड़ाना तो दूर कोई भी सख्श कार के आस-पास तक दिखाई नहीं दिया। सीओ ने बताया कि जांच में नगदी उड़ाने की सूचना झूठी पाई गई। संभवतया युवक नगदी कहीं और भूल आया है। लिहाजा झूठी सूचना देने पर उसका पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440