समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्ववाधान में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ महानगर हल्द्वानी के दिल कहे जाने वाला चौराहा कालाढूंगी रोड पर स्थित शहीद स्मारक के निकट ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनायी गयी।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नगर के समस्त व्यापारी एवं देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है, जहां धर्म की आजादी के साथ ही विकास की पूर्ण स्वतन्त्रता है। ध्वजारोहण के पश्चात जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, चंद्रशेखर पंत, कुसुम दिगारी, गीता बिष्ट, ममता बिष्ट, विनीता शर्मा, सिद्धि सुयाल, भागीरथी जोशी, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, ग्रामीण इकाई महामंत्री प्रताप जोशी, भूपेंद्र जोशी, युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महामंत्री परमजीत पम्मा, देवलचोड़ अध्यक्ष प्रफुल्ल पांडे, जिला उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, डीके गुप्ता, संजय गुप्ता, कौशलेंद्र भट्ट, संदीप गुप्ता, संदीप सक्सेना सहित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे द्वारा किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















