प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने की ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा के चुनाव की घोषणा, इस तिथि को होगा मतदान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा का चुनाव 27 फरवरी को होगा। इसके लिए चुनाव कार्यालय खुल गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद तोलिया, सहायक चुनाव अधिकारी भोला दत्त भट्ट, नंदकिशोर कर्नाटक, जितेंद्र मेहता ने पत्रकारों के समक्ष चुनाव तिथि का ऐलान किया। बताया कि ग्रामीण इकाई का चुनाव 27 फरवरी को संपन्न होगा। चुनाव में व्यापार मंडल के सदस्य ही शामिल हो सकते हैं। छूटे हुए व्यापारियों के लिए 15 फरवरी सायं तक सदस्यता की तिथि नियत की गई है। इसके उपरांत किसी को भी सदस्यता नहीं दी जाएगी।
जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा का क्षेत्र निर्धारित किया गया है। जिसकी सीमा मुखानी लालबत्ती चौराहे से फतेहपुर, लामाचौड़, कमलुवागांजा, पीलीकोठी से नीचे, आरके टेंट गली, सेंट्रल हॉस्पिटल से छड़ायल, लालडांठ चौराहे से चम्बलपुल होते हुए कटघरिया चौराहा तक निर्धारित की गई है।
इससे पूर्व संगटन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल ने रिबन काटकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने किया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी रवैल सिंह आंनद, प्रदेश मंत्री शांति जीना, हितेंद्र भसीन, जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, गीता बिष्ट, रेनू टण्डन, विनीता शर्मा, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, सदस्यता प्रभारी पवन जोशी, निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कौशलेन्द्र भट्ट, लाला जायसवाल, दिनेश अग्रवाल, पवन वर्मा, प्रफुल्ल पांडे, संजय गोयल आदि व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार ने खोले जिम्मेदारियों के द्वार, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल समेत 6 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440