समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता जी एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह गंगोला के निर्देश पर जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे ने हल्द्वानी महानगर इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी है।
गुरूवार को यहां कार्यालय में आयोजित बैठक में मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष एवं जिलामहामंत्री के द्वारा कार्यकाल पूरा होने पर महानगर हल्द्वानी की इकाई को भंग किये जाने की घोषणा की गयी। साथ ही महानगर के चुनाव शीघ्र करवाये जाने पर विचार विर्मश किया गया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे कहा कि महानगर इकाई भंग होने से नगर इकाई का कोई भी पदाधिकारी नगर इकाई के पद नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
हरीश चन्द्र पाण्डे बने चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक

बैठक में प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के हल्द्वानी महानगर इकाई के चुनाव शीघ्र एवं निष्पक्ष रूप से करवाये जाने को चुनाव संचालन समिति गठन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से वरिष्ठ व्यापारी हरीश चन्द्र पाण्डे को चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक बनाया गया। जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि हरीश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम का विस्तार कर सदस्यता अभियान चला कर अतिशीघ्र चुनाव सम्पन्न कराये जायेंगे।
बैठक में हरीश चन्द्र पाण्डे को चुनाव संचालन समिति का मुख्य संयोजक बनाये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री रूपेन्द्र नागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री हितेन्द्र भसीन, नवनीत राणा आदि प्रान्तीय पदाधिकारियों ने बधाई दी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


