लोहाली जीआईसी में लगे बहुद्देशीय शिविर का विधायक सरिता आर्य ने किया शुभारंभ, विभिन्न विभागों ने मौके पर दीं सेवाएं और लाभ
समाचार सच, बेतालघाट (नैनीताल)। उत्तराखंड सरकार के ष्सेवा, सुशासन एवं समर्पणष् अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड बेतालघाट के राजकीय इंटर कॉलेज लोहाली में विशाल जनकल्याण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने एक ही मंच पर लोगों की समस्याएं सुनीं, योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया।
शिविर में पेयजल, सड़क, सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य, राजस्व और अन्य विभागों से जुड़ी कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 41 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सरिता आर्य ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को अपने क्षेत्र में ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ती।
शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से करीब 260 लोगों को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला। महिला एवं बाल विकास विभाग ने तीन महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। स्वास्थ्य विभाग ने 100 से अधिक लोगों की निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया। साथ ही 14 वर्षीय बालिका को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (भ्च्ट) वैक्सीन लगाई गई और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया गया।
शिविर में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, सहकारिता, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, श्रम, खाद्य, राजस्व, उरेडा, रीप परियोजना और अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग ने पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि यंत्रीकरण और सिंचाई योजनाओं की जानकारी दी, जबकि उद्यान विभाग ने फलदार पौधों, सब्जी बीज और मृदा परीक्षण संबंधी जानकारी साझा की। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन और छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया।
शिविर के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अल्गौर मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति, पुराने बिजली के पोल बदलने, गांवों में सोलर लाइट लगाने, पैदल और सीसी मार्गों की मरम्मत, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं में सुधार, विद्यालय भवन की छत की मरम्मत तथा गुलदार और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। विधायक सरिता आर्य ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वन विभाग को जंगली जानवरों की समस्या से निपटने के लिए शीघ्र पिंजरा लगाने के निर्देश भी दिए गए।
शिविर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दल ने लोकगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया तथा लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंकित शाह, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



