पीएम की सुरक्षा में पंजाब सरकार की लापरवाही से हुई चूक : मदन कौशिक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पीएम मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार की लापरवाही से हुई चूक की घटना की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोपरि होती है उसमें इस तरह की लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जा सकती है। मोदी जी पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करने वाले थे लेकिन वहाँ की कांग्रेस सरकार ने अपनी राजनैतिक फायदे के लिए पीएम के काफिले को रुकवाकर वहाँ की जनता को इससे महरूम कर दिया। लेकिन देश के साथ साथ पंजाब की तरक्की के लिए भी उठाए जा रहे मोदी सराकर के कदम इस तरह के कुत्सित प्रयासों से नहीं रुकने वाले और भाजपा सरकार इसके लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। 

यह भी पढ़ें -   टेकनपुर में गूंजा हल्द्वानी का नाम, बीएसएफ पासिंग आउट परेड में असिस्टेंट कमांडेंट बने भूपेंद्र चिलवाल

उन्होने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा जब प्रधानमंत्री के काफिले को इस तरह और इतनी देर तक रोका गया, जिसके चलते कार्यक्रम को ही रद्द करना पड़ा। हो सकता है पंजाब की चन्नी सरकार ने मोदी जी की लोकप्रियता से घबराकर, अपने आलाकमान को ही खुश करने के लिए पीएम की सुरक्षा को ही खतरे में डाल दिया हो, लेकिन ऐसा करके उन्होने पंजाब के लोगों को मिलने वाली विकास योजनाओं को भी अवरुद्ध करने का पाप किया है। वहाँ की राज्य सरकार और कॉंग्रेस पार्टी को अपने इस कुत्सित प्रयास के लिए सामने आकर देश से माफी मंगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440