जय माता दी के जयकारों के साथ पूर्णागिरि मेला शुरू, कुमाऊँ आयुक्त ने प्रवेशद्वार पर फीता काटकर किया मेले का शुभारंभ

खबर शेयर करें

दीपक रावत बोले-मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करना उनका सौभाग्य

समाचार सच, हल्द्वानी/चंपावत। उत्तराखण्ड के चंपावत जनपद का प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर का ऐतिहासिक मेला शुरू हो गया है। बीते दिवस शनिवार को जय माता दी के जयकारों के साथ कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने ठूलीगाड़ प्रवेश द्वार पर फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। शुभारंभ के दिन करीब 40 हजार भक्तों ने देवी मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। आपकों बता दें कि मेला 90 दिनों तक यानी 15 जून तक चलेगा। 15 जून तक देश के विभिन्न प्रान्तों से दर्शनार्थी माँ पूर्णागिरि के दर्शन को पहुंचते हैं।

मेला शुभारम्भ समारोह में बोलते हुए कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने कहा देश में सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करना उनका सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से यहां बेहतर सुविधाए विकसित कराई गई है और आगे भी सुविधाएं विकसित करने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   सीने और गले की जलन के मुख्य घरेलू उपाय

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मेले में कोविड- 19 के तहत श्रद्धालुओं को गाइडलाइन का पालन करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा बीते दो सालों में कोरोना वायरस के चलते माँ पूर्णागिरि मेला कुछ दिन चलने के बाद बंद हो गया था। परन्तु इस समय स्थिति सामान्य है तो इस समय लापरवाही कदापि ना की जाए। उन्होंने बताया कि इस बार भी रोडवेज के द्वारा टनकपुर से पूर्णागिरि के लिए दस बसें चलाई जाएंगी।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा ने पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों को मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कोरोना से संबंधित नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं से भी नियमों का पालन कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, स्नानघाटों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है। मेला प्रशासन और मंदिर समिति ने उद्घाटन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा ज्योति राय की अध्यक्षता में भव्य और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए यहां महिलाओं द्वारा इस अवसर पर कलश यात्रा निकाल कर मां पूर्णागिरि के जयकारे भी लगाए गए।

यह भी पढ़ें -   विपक्ष का रवैया आधी आबादी के साथ अन्याय: सांसद अजय भट्ट

इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मेला मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा, एआरटीओ सुरेंद्र वर्मा, प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्य, एएमए भगवत पाटनी, एसएसबी एसी आरएन, पंडित पुरोहित गिरीश चंद्र पांडेय, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, ग्राम प्रधान मंजू पांडेय, योगेश पांडेय, देव कलोनी, मनोज पांडेय, मोहन पांडेय, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी आदि भक्तजन मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440