राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा मन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में भक्तिमय माहौल में मना जन्माष्टमी पर्व

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के मौके पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं और उनके संदेशों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश कीं।

कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी पर्व की खुशियां आपस में साझा कीं।

यह भी पढ़ें -   विकास प्राधिकरणों पर CM धामी सख्त, 15 दिन में सड़कें सुधारने के निर्देश, अवैध निर्माण पर ड्रोन से होगी निगरानी

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रस्तुतियों की सराहना की।

यह भी पढ़ें -   आपदा प्रभावित भीमताल में पहुंचे मंत्री कैड़ा, नुकसान का लिया जायजा, डीएम को मुआवजा देने के निर्देश

कार्यक्रम का समापन हर्षाेल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440