NEET विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा प्रदर्शन, गांधी स्मृति पहुंचकर छात्रों को दी श्रद्धांजलि, बोले- जब तक न्याय नहीं, लड़ाई जारी

खबर शेयर करें

इंडिया ब्लॉक ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, छात्रों पर कार्रवाई करने वालों के खिलाफ जवाबदेही और प्रधानमंत्री से माफी की मांग दोहराई।

समाचार सच | नई दिल्ली
NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देश की राजनीति लगातार गर्म होती जा रही है। गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने नई दिल्ली स्थित गांधी स्मृति पहुंचकर उन छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी मौत को विपक्ष ने NEET पेपर लीक प्रकरण से जोड़ा।

इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा और उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले युवाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रधानमंत्री से छात्रों के लिए सार्वजनिक माफी और पूरे मामले की जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें -   सरकार ने बातचीत का दिया न्योता, CJP ने ठुकराया; जंतर-मंतर छोड़ने से किया इनकार

गांधी स्मृति जाने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पूरा विपक्ष उन छात्रों के साथ खड़ा है, जो न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के छात्र अकेले नहीं हैं और उनकी लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   पौधरोपण के साथ पॉलीथीन मुक्त समाज बनाने का भी लें संकल्प : डॉ. आशुतोष पंत

इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और लोकतंत्र का रास्ता दिखाया था, लेकिन आज छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवा केवल अपने भविष्य और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित इंडिया ब्लॉक के कई सांसद मौजूद रहे। विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि NEET और छात्रों के मुद्दे पर संसद के भीतर और बाहर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440