राहुल गांधी का खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा अधूरा रहा, कहा- जल्द फिर आऊँगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/पंतनगर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का निर्धारित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण पूरा नहीं हो सका। राहुल गांधी ने कहा कि वे प्रदेश की जनता से मिलकर उनकी समस्याएं, अपेक्षाएं और चिंताओं को सुनना चाहते थे, लेकिन प्रतिकूल मौसम के चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

राहुल गांधी ने बताया कि वे सुबह पंतनगर पहुंच गए थे, जहां से हेलिकॉप्टर के माध्यम से अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में शामिल होना था। हालांकि, मौसम की गंभीर खराबी को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया, जिसके कारण आगे का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के आर्थिक, सामाजिक और विकास संबंधी मुद्दों पर जनता से संवाद करने की उनकी इच्छा थी। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक और अन्य निर्धारित कार्यक्रम भी मौसम के कारण नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, महानवमी पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षा सर्वाेपरि है और प्रतिकूल परिस्थितियों में किसी प्रकार का जोखिम नहीं लिया जा सकता। उन्होंने प्रदेश की जनता से जल्द दोबारा मिलने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे निकट भविष्य में फिर उत्तराखंड आएंगे और लोगों के साथ विस्तार से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश बढ़े, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित, नेपाल तक पहुंचा दायरा

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के साथ उनका जुड़ाव मजबूत है और प्रदेश के बेहतर भविष्य को लेकर उनकी प्रतिबद्धता बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440