राहुल का छात्र संवाद या चुनावी स्क्रिप्ट? बीजेपी का पलटवार, बोली- युवाओं का समय बर्बाद कर गए कांग्रेस नेता

खबर शेयर करें

राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम के बाद बीजेपी ने खोला मोर्चा, महेंद्र भट्ट बोले- छात्रों के सवाल पहले से तय थे, मंच पर सिर्फ पुरानी बातें दोहराई गईं।

समाचार सच, देहरादून। देहरादून में राहुल गांधी के श्छात्रों की गूंजश् कार्यक्रम के बाद उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दों की आड़ में राजनीतिक माहौल बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी के पूरे कार्यक्रम को ष्पूर्व नियोजित स्क्रिप्टष् बताते हुए कहा कि यह छात्रों से संवाद नहीं, बल्कि कांग्रेस का चुनावी मंच था।

महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि कार्यक्रम में न तो कोई नया दृष्टिकोण देखने को मिला और न ही युवाओं की समस्याओं का कोई ठोस समाधान सामने आया। उनके अनुसार राहुल गांधी ने सिर्फ वही पुराने आरोप और बातें दोहराईं, जिन्हें कांग्रेस लंबे समय से उठाती रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस समय देशभर में लाखों छात्र नीट परीक्षा में सफलता का जश्न मना रहे हैं, उस समय राहुल गांधी को उनकी मेहनत की सराहना करनी चाहिए थी। लेकिन इसके बजाय उन्होंने परीक्षा प्रणाली को लेकर भ्रम और अविश्वास का माहौल बनाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित नीट परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई और लाखों छात्रों ने सफलता हासिल की है। ऐसे समय में सकारात्मक संदेश देने के बजाय कांग्रेस ने युवाओं के बीच निराशा फैलाने का प्रयास किया।

महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में पूछे गए सवाल और उनके जवाब पहले से तय थे। उन्होंने कहा कि इसे छात्रों का खुला संवाद बताकर पेश किया गया, जबकि वास्तविकता में यह एक राजनीतिक प्रस्तुति थी।

उनका कहना था कि कांग्रेस उत्तराखंड में युवाओं के मुद्दों को चुनावी हथियार बनाना चाहती है, लेकिन प्रदेश के छात्र और युवा अब ऐसी राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं।

भाजपा ने राहुल गांधी से यह भी पूछा कि उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकारों के दौरान सामने आए भर्ती घोटालों और पेपर लीक मामलों का जिक्र क्यों नहीं किया। पार्टी ने राजस्थान सहित अन्य राज्यों के उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपने कार्यकाल के रिकॉर्ड पर भी जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में बदले-बदले दिखे राहुल गांधी! न मोदी का नाम, न बीजेपी पर हमला… पूरा भाषण सिर्फ छात्रों और शिक्षा पर

महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में नकल और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की गई है। राज्य में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया, कई भर्ती प्रक्रियाएं पारदर्शी ढंग से पूरी हुईं और पेपर लीक मामलों में आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

उन्होंने दावा किया कि सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, स्टार्टअप, उद्योग और खेल के क्षेत्र में कई नई योजनाएं शुरू की हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। जहां कांग्रेस शिक्षा, भर्ती और पेपर लीक को बड़ा मुद्दा बना रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि विपक्ष युवाओं के मुद्दों का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए कर रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440