अपने गृह क्षेत्र हल्द्वानी पहुंचेंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कल भव्य स्वागत, जानिए स्वागत रैली का पूरा रूट!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क।
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के 18 अक्टूबर को पहली बार गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को हल्द्वानी स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ ही विभिन्न मंडलों, मोर्चों और पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मालधनचौड़ से शुरू होगा स्वागत, हल्द्वानी में होगा समापन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिनेश आर्य का स्वागत मालधनचौड़ से शुरू होकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए हल्द्वानी तक पहुंचेगा। दोपहर 2 बजे लामाचौड़ मंडल के भाखड़ा पुल पर उनकी अगवानी और स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वाहन रैली फतेहपुर, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा, कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड होते हुए आगे बढ़ेगी।
वाहन रैली शाम 6 बजे हल्द्वानी के शहीद पार्क पहुंचेगी। यहां स्वागत सभा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा।

चार दशक से पार्टी में सक्रिय हैं दिनेश आर्य: प्रताप सिंह बिष्ट
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि दिनेश आर्य जनसंघ की विचारधारा से जुड़े जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने पिछले चार दशकों में भाजपा के भीतर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन में अपनी भूमिका निभाई है। पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें राज्यसभा भेजे जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने तथा निर्धारित जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -   कालाढूंगी में सुरेश भट्ट ने ग्रामीणों से किया संवाद, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

सामाजिक और व्यापारिक संगठन भी करेंगे स्वागत
बैठक में बताया गया कि दिनेश आर्य लंबे समय से हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं। ऐसे में भाजपा के अलावा ये संगठन भी अलग-अलग स्थानों पर उनका स्वागत और अभिनंदन करेंगे।
कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने के लिए वाहन रैली के मार्ग, स्वागत स्थलों, कार्यकर्ताओं की तैनाती और समापन समारोह की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश बढ़े, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित, नेपाल तक पहुंचा दायरा

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी भुवन जोशी, दायित्वधारी शंकर कोरंगा, दायित्वधारी मोहन पाठक, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्ने कश्यप और अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रवींद्र बाली सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440