रक्षाबंधन 2025: रक्षा बंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा, क्या है राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और मंत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह त्योहार भाई और बहन के बीच के अनमोल रिश्ते को और मजबूत करता है। राखी का धागा केवल एक धागा नहीं, बल्कि भावनाओं, प्रेम, सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। साल 2025 में, यह शुभ पर्व शनिवार, 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल रक्षा बंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे बहनें पूरे दिन अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। यहां जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और मंत्र…।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू

रक्षाबंधन पर्व 2025 के शुभ मुहूर्त
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 08 अगस्त, दिन शुक्रवार को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से,
पूर्णिमा तिथि का समापनः शनिवार, 09 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर होगा।
09 अगस्त राहु काल का समयः सुबह 09.07 से 10.47 तक रहेगा। अतः इस समय बहनें अपने भाई को राखी न बांधें।

9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का शुभ समय

  1. पहला शुभ मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक।
  2. दूसरा शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.00 से 12.53 तक।
  3. तीसरा शुभ मुहूर्त- विजय मुहूर्त दोपहर बाद 02.40 से 03.33 तक।
  4. चौथा शुभ मुहूर्त- शाम 07.06 से 08.10 तक रहेगा।
    09 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
यह भी पढ़ें -   होली में किए गये सरल अचूक उपाय, जिससे सभी तरह का संकट हो दूर

बहन भाई के दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधे। राखी बांधते समय बोलें ये शुभ मंत्र
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वां अभिबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।

(अर्थात्- जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा बलि को बांधा गया था, उसी रक्षाबंधन से मैं तुम्हें बांधता हूं, जो तुम्हारी रक्षा करेगा।)

राखी बांधते समय इस मंत्र का जाप करने से भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना पूरी होती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440