सेवा सप्ताह के तहत आयोजित की रैली, 25 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी ने आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर आज से आगामी 25 दिसंबर 2021 तक सेवा सप्ताह मनाना प्रारंभ किया हैं। जिसके क्रम में आज स्कूटर मोटरसाइकिल रैली आयोजित की गयी। राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती रमा गोयल ने बताया कि आज अनेक लोग स्कूटर मोटरसाइकिल लेकर गांधी पार्क द्वार पर एकत्र हुए, जहां से राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक खजान दास द्वारा रैली को आराधक दिखाकर प्रारंभ किया गया। रैली गांधी पार्क मुख्य द्वार से चलकर घंटाघर, पल्टन बाजार, श्री राम लीला बाजार, भंडारी चौक से झडे जी बाजार, कावली रोड, बल्लीवाला चौक से होते हुए नाथ पैलेस देहरादून में विश्राम लिया।

यह भी पढ़ें -   आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का तड़के आकस्मिक चेकिंग अभियान

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि हमें अटल बिहारी बाजपेई के मार्गदर्शन पर चलना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अपना समस्त जीवन देश सेवा में बिता दिया।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 194 पाउच कच्ची शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

रैली में राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती रमा गोयल, संरक्षक कमलेश अग्रवाल, संयोजक संजय गर्ग, विकास गुप्ता, महेश गुप्ता, रविकांत, बबीता गुप्ता,सुमन जैन, अमिता गोयल, परवीन शर्मा, सुधा शर्मा, राखी गुप्ता, भक्ति कपूर, दीपक गर्ग, ललित आहूजा, उत्सव गर्ग, अनिल गोयल आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440